आपके मूड पर असर डालते हैं रंग, जानिए आपका लकी कलर


By Ekta Sharma2023-04-18, 17:58 ISTnaidunia.com

वास्तु के अनुसार रंग

वास्तु कहता है कि यदि सही प्रकार से रंगों का प्रयोग किया जाए तो काफी हद तक आप मानसिक रूप से मजबूत हो सकते हैं।

व्यवहार के अनुसार रंग

आज हम आपको बताएंगे कि आपके व्यवहार के अनुसार कौन से रंगों का प्रयोग करना आपके लिए रहेगा सही और कौन से रंगों के प्रयोग से आपको बचना चाहिए।

भूरा रंग

वास्तु के अनुसार जो लोग बहुत पढ़ाई करते हों या व्यवहारिक हो उसे भूरे रंग के इस्तेमाल से बचना चाहिए। वास्तु कहता है कि इस रंग के उपयोग से व्यवहार में अस्थिरता आ सकती है।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग में उमंग और आशा की मनोभूमि बनाने की विशेषता मानी जाती है। इसलिए जो जातक अपने रिश्तों को लेकर अति गंभीर और वफादार होते हैं, उनके लिए गुलाबी रंग का प्रयोग करना अच्छा रहता है।

नारंगी रंग

जो लोग बहुत सामाजिक होते हैं या व्यवसाय आदि के संबंध में बहुत से लोगों से मिलना-जुलना रहता है, उनके लिए हरे या नारंगी रंग का प्रयोग करना अच्छा रहता है।

हरा रंग

हरा रंग शांति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है तो वहीं नारंगी रंग आत्मविश्वास में वृद्धि करना वाला माना जाता है। इन रंगो के प्रयोग से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

बैंगनी रंग

जो लोग किसी भी परिस्थिति में सत्य का साथ नहीं छोड़ते और दूसरों से भी सत्य की उम्मीद करते हैं, ऐसे लोगों के लिए बैगनी रंग का प्रयोग करना बहुत फायदेमंद रहता है।

ग्रे रंग

यदि आप भी निर्णय लेते समय या फिर किसी भी छोटी बात पर असहज महसूस करते या घबरा जाते हैं तो ऐसे लोगों को ग्रे रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान, घर में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली