इन बातों का रखें ध्यान, घर में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली


By Ekta Sharma18, Apr 2023 05:40 PMnaidunia.com

सकारात्मक ऊर्जा

वास्तु में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। माना जाता है कि यदि इन सुझावों को ध्यान में रखा जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

तुलसी

माना जाता है कि जहां पर तुलसी लगी होती है, उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर लेती है और आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

वास्तु दोष

इसके अलावा तुलसी को वास्तु दोष का प्रभाव दूर करने में भी समक्ष माना गया है। वास्तु के अनुसार, घर के पूर्व स्थान में तुलसी लगाना शुभ रहता है।

स्वास्तिक चिह्न

किसी भी शुभ मांगलिक कार्य में स्वास्तिक अवश्य बनाया जाता है। वास्तु में भी स्वास्तिक का विशेष महत्व माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न बनाना बहुत अच्छा रहता है।

नेम प्लेट

वास्तु कहता है कि इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि नेम प्लेट एक दम साफ-सुथरी होनी चाहिए। इसके साथ ही यह कहीं से भी चटकी या टूटी हुई नहीं होनी चाहिए।

घड़ी की दिशा

वास्तु के अनुसार, घर में पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में घड़ी लगाई जा सकती है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में सभी घड़ी चलती हुई अवस्था में होनी चाहिए।

जूते-चप्पल

कभी भी जूते या चप्पलों को इधर-उधर बिखेर कर या फिर दरवाजे पर नहीं रखना चाहिए। जूते रखने की रैक को भी बंद करके या ढक कर रखना चाहिए। बिखरे हुए जूते नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकते हैं।

सूर्य-बृहस्पति लग्न से 4 राशियों का होगा भाग्योदय