Colors of Holi: होली के रंगों का न करें टेंशन, करें ये घरेलू उपाय


By anil Singh Tomar03, Mar 2023 01:55 PMnaidunia.com

दही और नीबू का उपयोग

होली के रंगों को दही और नीबू की मदद से आसानी से रंगों को शरीर से बाहर निकाल सकते हैं। दही और नीबू को मिलाकर चेहरे व शरीर पर लगाएं। इससे रंग निकल जाएगा।

बेसन व नीबू का करें उपयोग

बेसन और नीबू को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे व शरीर पर लगा लें। इससे होली के जो रंग शरीर व चेहरे पर लगा है वह आसानी से छूट जाएगा।

खीरे का रस

खीरे का रस निकलाकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिला लें। इसे शरीर पर लगाएं। इससे होली का रंग तुरंत निकल जाएगा।

बाडी वॉस या साबुन

होली के रंगों को बाडी वॉस व साबुन से भी निकाल सकते हैं। हालांकि बाडी वास या साबुन का उपयोग करने पर त्वचा सूखी और खुरदुरी हो सकती है।

उबटन करें

बेसन में दही या दूध मिलाकर पूरे शरीर और बालों में लगाएं। इससे चेहरे पर लगा रंग मिनटों में निकाल सकते हैं और परेशानी भी नहीं होगी।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी को दो से तीन घंटे पानी में भिगो दें। इसके बाद रंग लगे चेहरे व शरीर पर मुल्तानी मिट्टी लगाएं। इससे अापके चेहरे पर लगा जिद्दी रंग भी निकल जाएगा।

मटके का पानी पीने के फायदे