दुनिया में कई ऐसी कंपनियां है जिसके CEO भारतीय हैं। आज हम आपको ऐसी ही टॉप कंपनी के नाम बताएंगे जिसके CEO भारतीय मूल के हैं।
सुंदर पिचाई का नाम हर किसी ने सुना है। सुंदर पिचाई गूगल और अल्फाबेट के सीईओ हैं जो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं।
दुनिया की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का नाम हर किसी ने सुना है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्य नडेला हैं।
स्टारबक्स की कॉफी का हर कोई दीवाना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कंपनी का सीईओ भी एक भारतीय है। लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स के सीईओ हैं।
शांतनु नारायण दुनिया की प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी Adobe Inc के सीईओ हैं। जो मूल रूप से भारतीय हैं।
दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक है आईबीएम जिसके सीईओ अरविंद कृष्णा हैं। साल 2020 में IBM ने अरविंद कृष्णा को सीईओ बनाया गया था।
126 साल के इतिहास में पहली बार फुटवियर कंपनी बाटा ने भारतीय को कंपनी का सीईओ बनाया है। बाटा के सीईओ का नाम संदीप कटारिया है।
फ्रांस के फैशन हाउस शनैल (Chanel) की सीईओ का नाम लीना नायर हैं, जो भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं।