शरीर में विटामिन और मिनरल्स आपकी शरीर को रोजमर्रा की एक्टिविटी को करने के लिए पॉवर देते हैं। ऐसे में अगर आपकी शरीर में विटामिन बी1 की कमी हो जाती हैं तो आपको इन बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।
विटामिन B1 जिसे हम थायमिन भी कहते हैं। यह शरीर में मौजूद कार्ब्स को एनर्जी में बदलने का काम करता हैं। जिससे आपको रोजमर्रा की चीजें करने में मदद मिलती हैं।
विटामिन B1 शरीर में आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं।
शरीर में इस विटामिन की कमी से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। बीमारियों के लक्षण में कुपोषण भी शामिल हैं।
विटामिन B1 के लक्षणों में चिड़चिड़ापन, एनर्जी की कमी, भूख न लगना, जल्द थकान लगना आदि शामिल हैं। इस विटामिन B1 की कमी से कमजोरी भी महसूस होती हैं।
विटामिन B1 की कमी से बेरी बेरी रोग हो सकता हैं। यह रोग ज्यादातर बच्चों को ही होता हैं। यह पुरुषों और महिलाओं को भी समान रूप से प्रभावित करता हैं।
विटामिन B1 की कमी होने पर शरीर पर चकत्ते, याददाश्त में कमी, बोलने में कठिनाई होना, मांसपेशियों में दर्द, सूजन-झुनझुनी आदि इसके लक्षण हो सकते हैं।
शरीर से विटामिन B1 की कमी को दूर करने के लिए, गेहूं का आटा, चावल, मटर, आलू, संतरा, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी विटामिन B1 की कमी दूर हो सकती हैं।