2 मिनट में पेट साफ करने के अचूक घरेलू उपाय


By Sahil31, Jan 2024 02:37 PMnaidunia.com

कब्ज की परेशानी

पेट साफ न होना सुनने में एक आम परेशानी लग सकती है, लेकिन इसका बेहद बुरा असर शरीर के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

घरेलू नुस्खे

कुछ लोग कब्ज से ज्यादा परेशान रहते हैं। पेट साफ न होना या अपच की परेशानी के पीछे काफी हद तक खानपान की गलत आदतें जिम्मेदार हैं। खैर, इस परेशानी के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

देसी घी

दूर करेगा समस्या कब्ज को दूर करने के लिए देसी घी का सेवन करना बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए रात को सोने से पहले दूध में 1 चम्मच घी डालकर पिएं।

गुनगुना पानी पिएं

जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है उन्हें सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा रोजाना करने से पेट साफ आसानी से हो जाएगा।

एक्सरसाइज करें

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने के लिए एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए सुबह के समय योग या व्यायाम करें।

करेला भी फायदेमंद

आंतों को हेल्दी रखने के लिए करेले का सेवन करना भी लाभकारी होता है। बता दें कि करेला खाने से कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है।

अमरूद खाएं

पेट को स्वस्थ रखने के लिए बड़े बुजुर्ग भी अमरूद खाने की सलाह देते हैं। इस फल को खाने से कब्ज की परेशानी काफी हद तक खत्म हो सकती है।

खजूर भी फायदेमंद

फाइबर से युक्त खजूर खाने से पेट को कई रोगों से बचाया जा सकता है। खासकर कब्ज की परेशानी को दूर करने में खजूर आपकी मदद करेगा।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मोटापा कम करने के लिए ऐसे खाएं केसर