कब्ज का परमानेंट इलाज है ये टिप्स


By Sahil23, Jan 2024 04:44 PMnaidunia.com

कब्ज की परेशानी

खाना खाने के बाद कुछ लोगों को इसे पचाने में परेशानी होती है। कब्ज के चलते ज्यादातर लोगों का कुछ खाने-पीने का मन भी नहीं करता है।

कब्जियत से छुटकारा

अगर आप अपच और कब्ज की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी कुछ आदतों को बदलें। इसके साथ ही, कुछ हेल्दी आदतें भी अपनाएं।

समय से खाना खाएं

खाने का टाइम टेबल बनाना भी जरूरी होता है। ज्यादातर लोग रात को देरी से खाना खाते हैं, लेकिन आपको रात का खाना सोने से करीब 2 घंटे पहले खाना चाहिए।

रेशेदार आहार को करें शामिल

पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए डाइट में रेशेदार चीजों को शामिल करें। इस तरह के फूड्स का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।

मैदा खाने से बचें

मैदा खाने वाले लोग भी कब्ज से परेशान रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप मैदा से बनी चीजों को कम से कम या बिल्कुल भी न खाएं।

मसालेदार खाना न खाएं

ज्यादा मसालेदार खाना खाने से भी कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है। पेट को स्वस्थ रखने और अपच से बचने के लिए मसालेदार खाना न खाएं।

ज्यादा पानी पिएं

पेट को तंदुरुस्त रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। ज्यादा पानी का सेवन करने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

रात में कम खाएं

अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो रात के समय कम खाने की कोशिश करें। ज्यादा हैवी डिनर करने से पाचन तंत्र पर ज्यादा बोझ पैदा होता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नाश्ते में ट्राई करें ये ऑयल फ्री डिशेज, 70 साल तक रहेंगे स्‍वस्‍थ