गर्मी के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं होती है उन्हीं में से एक कब्ज की भी समस्या है।
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने का साथ ही कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाएंगी ये टेस्टी और हेल्दी समर ड्रिंक्स।
आम पन्ना कच्चे आमों से तैयार किया जाता है। आम पन्ना पीने में काफी टेस्टी लगता है और कब्ज से जल्द ही राहत भी दिलाता है।
सौंफ के पानी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। सौंफ के पानी पीने से भी कब्ज की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
नींबू और पुदीना दोनों ही पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण माने जाते हैं। दोनों को मिलाकर पीने से कब्ज से होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।
छाछ एक देसी ड्रिंक है। छाछ का सेवन अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। छाछ रोजाना पीने से कब्ज की समस्या से आराम मिल सकता है।
जीरे के पानी में कार्मिनेटिव के गुण पाया जाता है जिस कारण इसको पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और कब्ज से राहत मिलता है।