लटकती तोंद से आज के दौर में कई लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर आप पेट को पतला बनाना चाहते हैं, तो पानी में इन 5 चीजों को मिलाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो 1 चम्मच सौंफ को पानी में भिगोएं और सुबह उठकर सेवन करें।
गुनगुने पानी में अगर आप नींबू और स्वाद के अनुसार शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पेट को पतला बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप रात के समय मेथी दाने को भिगोकर रखते हैं और सुबह उठकर उसे छानकर सेवन करते हैं, तो मोटे पेट को कम करने में मदद मिल सकती है।
वजन कंट्रोल करने और गर्मियों में पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए दालचीनी के पानी का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।
गुनगुने पानी में अजवाइन के दाने को डालकर मिक्स करें और सेवन करें। इससे पेट की जिद्दी चर्बी को घटाने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com