अगर आप पेट के गैस की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको अजवाइन के साथ कुछ चीजें बताएंगे, जिन्हें मिलाकर सेवन करने से पेट के गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।
अजवाइन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाचन को बेहतर बनाते हैं। जिसकी वजह से पेट की गैस, अपच और भारीपन के समस्या से राहत मिलती है।
हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पेट की सूजन और गैस को दूर करने में सहायता करते हैं।
काले नमक का सेवन करने से पेट को ठंडक पहुंचाने, एसिडिटी और गैस की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
अजवाइन के साथ इन दोनों को मिलाने के लिए 1 चमम्च अजवाइन, आधा चम्मच काला नमक और हिंग मिलाएं, फिर इसे गुनगुने पानी के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
अजवाइन के साथ काला नमक और हिंग का सीमित मात्रा में सेवन करें। ऐसा ना करने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है।
अगर आपको अजवाइन, हिंग और काला नमक से किसी भी तरह की शिकायत है, तो इसे सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com