गर्मी से बचने के लिए गर्मियों के मौसम में लोग घंटों पंखे की हवा में बैठे रहते हैं। ऐसे में जिन लोगों का वजन बढ़ गया है, वे एक्सरसाइज करने से बचते हैं। इसलिए, आज हम आपको वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय बताएंगे
नींबू पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
अगर आप नींबू पानी में हल्दी मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे बनाने के लिए सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में करीब एक चम्मच नींबू का रस और करीब एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर पानी में मिलाकर ड्रिंक तैयार करें।
अगर आप इस ड्रिंक का रोजाना सुबह के समय सेवन करते हैं, तो शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जिससे भूख को कंट्रोल करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
गर्मियों के मौसम में लू लगने की समस्या होती है, ऐसे में अगर आप इसे सेवन करते हैं, तो शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद मिलती है।
अगर आपको हल्दी और नींबू से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com