बच्चों को खिलाएं 2 फल, मिलेंगे अनगिनत फायदे


By Arbaaj21, May 2025 02:33 PMnaidunia.com

बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं कि उनकी डाइट में अच्छे और पौष्टिक फलों को शामिल किया जाए। बच्चों को रोजाना 2 फलों का सेवन करना चाहिए।

बच्चों के लिए केला

अगर आप बच्चों का अच्छा शारीरिक विकास चाहते हैं, तो उनकी डाइट में केले को शामिल करना चाहिए। केला खाने से बच्चों को फायदे मिलते हैं।

मांसपेशियों का विकास

बच्चों के लिए केला खाना अच्छा माना जाता है। इस फल में प्रोटीन और पोटेशियम मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों का विकास करते हैं।

वजन बढ़ाने में मदद

अक्सर पेरेंट्स को बच्चों के वजन न बढ़ने की चिंता होती है। लेकिन अगर बच्चों को केला खिलाते हैं, तो वजन बढ़ता है, क्योंकि इसमें कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है।

बच्चों के लिए संतरा

संतरा बच्चों के लिए एक अच्छा फल होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बच्चों के विकास में काफी मददगार साबित होते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत

अगर आप बच्चों को रोजाना संतरा खिलाते हैं, तो उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। दरअसल, संतरे में विटामिन-सी होता है।

बॉडी हाइड्रेटेड

बच्चों को संतरा खिलाने से उनका शरीर हाइड्रेटेड यानी शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। शरीर में पानी की कमी होने से कई रोग हो सकते हैं।

केला और संतरा बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। बच्चों को फल 6 महीने के बाद ही खिलाएं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तेजी से होगा Weight Loss गुनगुने पानी में नींबू के साथ मिलाएं यह चीज