अगर आप हेल्दी फूड्स खाने के बाद भी सेहदमंद नहीं हो रहे हैं, तो आज हम आपको एक चीज बताएंगे जिसे दूध के साथ मिलाकर सेवन करने से सेहतमंद हो सकते हैं।
यह चीज कार्बोहाइड्रेट्स, पोटेशियम, फाइबर और विटामिन से भरपूर है, जो कमजोर शरीर को कुछ दिनों में ही सेहतमंद बना सकता है।
अगर आप कमजोर और पतले हैं, तो ऐसे में रोजाना दूध और केले को मिलाकर सेवन करने से शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद मिल सकती है।
दूध और केला को एक साथ सेवन करने से शरीर में एनर्जी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, वजन बढ़ाने में सहायक है।
केले का शेक बनाने के लिए 1-2 केले लें, स्वाद के अनुसार शहद और दूध को मिलाएं। इसके बाद इसे ठीक ढ़ंग से मिक्स कर लें।
दूध और केले को बनाना शेक के रूप में सेवन कर सकते हैं, इसे सुबह नाश्ते या शाम के समय वर्कआउट के बाद सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको दूध और केले से किसी तरह की एलर्जी की शिकायत रहती है, तो इसे सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com