गर्मी में करें संतरे का सेवन, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे


By Hemraj Yadav12, May 2023 01:29 PMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल कम करे

संतरे में मौजूद पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह एक घुलनशील फाइबर है, जो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

संतरे में पोटैशियम, फोलेट और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। दिल का ख्याल रखने के लिए संतरे का सेवन करें।

हाई ब्लड प्रेशर

संतरे में मौजूद मैग्नीशियम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में सहायक साबित हो सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, वे संतरे को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

वजन कम करने में लाभकारी

संतरे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो वजन कम करने में सहायक है।

आंखों के लिए सहायक

संतरे में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह विटामिन-ए, सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार है।

पाचन और कब्ज में फायदा

संतरे में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने का काम करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

संतरे में विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्वों भरपूर मात्रा में होते हैं। ये प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है।

किडनी-पथरी में लाभकारी

संतरा गुर्दे की पथरी से बचाता है, क्योंकि इसमें साइट्रिक होता है, जो क्रिस्टल को पथरी बनने से रोकने का काम करता है। प्रतिदिन एक गिलास संतरे के रस का सेवन करें।

Health: गर्मी से बचने के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें, रहेंगे स्वस्थ