कच्चा लहसुन में कई औषधीय गुण होते हैं। पेट की चर्बी घटाने में भी यह अहम भूमिका निभाता है। यहां जानें इसे किस तरह से सेवन किया जा सकता है।
लहसुन की कलियों को कुचलकर गुनगुने पानी में डालकर रात भर भिगोकर रखें और खाली पेट लहसुन का पानी पिएं। इससे भूख नियंत्रित रहती है और तोंद घटती है।
लहसुन की कली को पीसकर नींबू के रस में मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करने से भी पेट की चर्बी घटती है। लहसुन के थर्मोजेनिक और नींबू के डिटॉक्स गुण होते हैं।
भोजन के लिए जब सलाद तैयार करें तो उसमें कच्चा लहसुन जरूर खाएं। लहसुन में मौजूद थर्मोजेनेसिस गुण पाचन में सहायक होते हैं। तोंद को कम करते हैं।
कच्चे लहसुन का सेवन करने से खून गाढ़ा नहीं होता है और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी तेजी से कम होता है। हार्ट अटैक का खतरा नहीं होता है।
कच्चे लहसुन का सेवन करने से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है। शरीर में ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है।