अक्सर आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। सवाल खड़ा होता है कि उनके इस तरह दुविधा में चले जाने के पीछे कारण क्या है।
मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों की वजह से लोग कंफ्यूजन का शिकार हो जाते हैं। हेल्दी डाइट का सेवन न करने का असर व्यक्ति की याददाश्त पर भी पड़ता है।
कंफ्यूजन में रहने के पीछे डाइट से जुड़ी गलतियां भी होती हैं। दरअसल, पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से व्यक्ति को मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विटामिन बी 12 की शरीर में कमी होने का बुरा असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। इस विटामिन की कमी के चलते लोग एंग्जायटी की गिरफ्त में भी आ जाते हैं।
दरअसल, विटामिन बी की कमी के चलते न्यूरोलॉजिकल समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस वजह से इंसान की फैसले लेने की क्षमता में कमी आ जाती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डाइट में हेल्दी फूड्स का अभाव होने का बुरा असर याददाश्त पर भी पड़ता है। इस वजह से लोग पुरानी बातों को याद नहीं रख पाते हैं और कंफ्यूज हो जाते हैं।
कंफ्यूजन से खुद का बचाव करने के लिए विटामिन बी 12 से भरपूर फूड्स का सेवन करें। इस तरह का भोजन करना मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद रहेगा।
विटामिन से भरपूर खाना खाने से शरीर में एनर्जी की कमी भी नहीं होगी। इसके लिए नियमित विटामिन बी 12 से भरपूर चीजों को खाएं।