गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में गोंद कतीरा के साथ इस एक चीज को मिलाकर पीने से पेट में ठंडक बनी रहती है।
गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा का सेवन करने पर शरीर में ठंडक और पाचन सुधारने में मदद मिल सकती है।
सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण पेट में ठंडक बनाए रखने और पाचन शक्ति मजबूत करने में सहायता मिलती है।
गोंद कतीरा और सौंफ में मिलाकर सेवन करने से शरीर में ठंडक और एनर्जी को दोगुना करने में सहायता मिल सकती है।
ड्रिंक बनाने के लिए गोंद कतीरा को पानी में भिगोए, इसके बाद दूध या पानी में मिलाए और सौंफ को मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में इसका रोजाना सेवन करने पर शरीर में पानी की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको गोंद कतीरा और सौंफ से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com