सर्दियों में जरूर करें अंकुरित मूंग का सेवन, दूर रहेंगी ये बीमारियां


By Sandeep Chourey11, Dec 2023 12:15 PMnaidunia.com

सर्दियों में खानपान

सर्दियों में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप ज्यादा होता है, वहीं दूसरी ओर खानपान के लिए भी कई चीजें उपलब्ध रहती है, जो शरीर को सेहतमंद रखती है।

अंकुरित मूंग का नाश्ता

सर्दियों में मौसम में अंकुरित मूंग को ब्रेकफास्ट के रूप में लेना काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

प्रोटियोलिटिक एंजाइम

अंकुरित मूंग में प्रोटियोलिटिक एंजाइम भी पाए जाते हैं, जो सर्दियों में पाचन को ठीक रखते हैं। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी, अपच और गैस की समस्या नहीं होती है।

इम्यून सिस्टम बूस्ट

अंकुरित मूंग को नाश्ते में लेने से पेट भरा रहता है। इसमें विटामिन-C से भरपूर अंकुरित मूंग खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह शरीर डिटॉक्सिफाई करता है।

स्किन ग्लो

सर्दियों में स्किन बहुत अधिक प्रभावित होती है। स्किन ग्लो बनाए रखने के लिए आप नाश्ते में रोज अंकुरित मूंग ले सकते हैं। इससे आप खुद को जवां महसूस करेंगे।

आंखों की रोशनी

अंकुरित मूंग में विटामिन-ए पाया जाता है, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। डेली डाइट में इसे लेने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

ब्लड सर्कुलेशन

अंकुरित मूंग खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। अंकुरित मूंग के सेवन से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या दूर हो सकती है। वहीं शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।

वजन कम करने के लिए इस तरह करें चिया सीड्स का इस्तेमाल