अगर आप लंबे समय से जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो ऐसे में इन 3 चीजों को उबालकर सेवन करने पर दर्द से राहत मिल सकती है।
अगर आप रोजाना हल्दी वाले पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हो रहे दर्द और सूजन को कम करने में सहायता मिल सकती है।
अदरक में मौजूद पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स दर्द को कम कर सकते हैं। ऐसे में इसका काढ़ा बनाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
मेथी के बीजों को अगर आप पानी में उबालकर सेवन करते हैं, तो जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।
इन उपायों का इस्तेमाल एक बार करने से कोई परिणाम नहीं मिलेगा, लेकिन इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से सही परिणाम मिल सकता है।
अगर आप इन 3 चीजों का सेवन करते हैं, तो जोड़ों के दर्द से राहत के अलावा आपके शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
अगर आपको बताए गए किसी भी नुस्खे से किसी प्रकार की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com