खीरे का पानी शरीर के वजन को कम करने में मददगार होता है। दरअसल, इसमें मौजूद तत्वों के कारण वजन कम होता है।
वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय और चीजों का सेवन करते हैं। आप एक बार खीरे के पानी का भी सेवन करके देख सकते हैं।
खीरे का पानी पीने से शरीर का वजन कम होता है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है। शरीर का वजन कम करने में लो कैलोरी फूड रामबाण माना जाता है।
फाइबर वाली चीजों का सेवन करने से भी शरीर का वजन और एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। खीरे में घुलनशील फाइबर पाया जाता है।
खीरे का पानी बनाने के लिए 1 खीरा, 1 गिलास पानी, आधा नींबू का टुकड़ा और काला नमक की जरूरत होगी। इनकी मदद से वजन कम करने वाला पानी बनेगा।
कांच की बोतल में पानी और उसमें खीरे के स्लाइस करके डालें। उसके बाद उसमें नींबू और स्वाद अनुसार काला नमक डालें और रात भर के लिए छोड़ दें।
इस तरह तैयार खीरे के पानी को रोजाना खाली पेट पीना है। इस पानी को पीने से शरीर का वजन हेल्दी तरीके से कम होने लगेगा।