इन फूड्स का करें सेवन, सिर दर्द से तुरंत मिलेगा आराम


By Ekta Sharma14, Aug 2023 05:36 PMnaidunia.com

सिर दर्द की समस्या

सिर दर्द होना एक आम समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कुछ लोगों को सुबह सोकर उठने के बाद से ही सिर दर्द होने लगता है।

पेन किलर से नुकसान

सिर दर्द की समस्या में रिलीफ पाने के लिए पेन किलर का सहारा लेते हैं। लेकिन ज्यादा पेन किलर खाना आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

पोषक तत्वों की कमी

कई बार सिर दर्द होने के कई कारण होते हैं। इसकी वजह आपका भोजन भी हो सकता है। डाइट में पोषक तत्वों की कमी भी सिर दर्द का कारण हो सकती है।

इन फूड्स से मिलेगी राहत

हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से आप सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते है।

सेब

अगर आप रोजाना सेब खाते हैं, तो सिर दर्द की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगेगी। सेब में मौजूद पोटैशियम सिर दर्द को दूर करता है। इसी तरह केला, खुबानी, एवोकाडो, रास्पबेरी, खरबूज और तरबूज भी खा सकते हैं।

दही या छाछ

दही या छाछ बॉडी को डिहाइड्रेट करने में मदद करता है। जिससे सिर दर्द ठीक होता है। दही में कैल्शियम होता है, इसलिए इसे खाने से सिर दर्द दूर होता है।

नारियल पानी

नारियल पानी बहुत गुणकारी होता है. नारियल पानी पीने से भी सिर दर्द की समस्या दूर होती है। नारियल पानी पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी पाया जाता है।

ये 7 सुपरफूड्स दूर करेंगे विटामिन-D की कमी