लौंग में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक है। यह लिवर को भी हेल्दी रखता है।
जावित्री पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्या को दूर करते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं।
हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ कई अन्य बीमारियों से बचाने में मददगार है। हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण से भरपूर होती है।
सौंफ को नेचुरल माउथ फ्रेशनर माना जाता है। यह पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आप सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं।
दालचीनी में मौजूद पॉलीफिनॉल पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने में मददगार है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए आप दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं।
केसर शरीर को हेल्दी रखने के साथ पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। केसर में कैरोटीन पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ थकान को दूर करने में भी मदद करता है।
तुलसी का काढ़ा बना सकते हैं। इसकी पत्तियों को ऐसे ही चबाकर भी खा सकते हैं। इसका नियमित सेवन लिवर को साफ करने में मदद करता है और स्ट्रेस को दूर भगाता है।