डायरिया होने पर आपको हल्के भोजन का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से पच सके। जैसे- मूंग दाल की खिचड़ी, दालिया आदि का सेवन कर सकते हैं।
खाने में दही का जरूर सेवन करें, इससे आराम मिलता है। दरअसल, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट में बैक्टीरिया के बैलेंस को ठीक करते हैं।
डायरिया होने पर अधिक मात्रा में तरल पदार्थ पिएं। पानी में ओआरएस का घोल मिलाकर पिएं। इससे बहुत फायदा मिलता है। पका केला भी खा सकते हैं।
कई लोग दस्त होने पर खाना ही छोड़ देते हैं। आपको दिनभर में थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए। जो चीजें खाने में मुलायम हो, और उस डाइट में फाइबर हो।
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का सेवन जरूर करें। खाने में आप उबले हुए आलू और चावल का भी सेवन कर सकते हैं।
डायरिया होने पर हरी सब्जियों का सेवन करें, जैसे- लौकी, परवल और मौसमी सब्जियां डाइट में शामिल करें।
डायरिया में अनार और सेब का जूस काफी फायदेमंद होता है। आप डाइट में ये भी ले सकते हैं। मसालेदार खाना खाने से बचें। ज्यादा मीठा भी न खाएं।
दस्त होने पर शरीर काफी कमजोर हो जाता है, ऐसे में आप दवाइयों के साथ प्रॉपर डाइट भी लें, ताकि आप जल्दी से जल्दी ठीक हो सकें।