इन चीजों का करें सेवन, 40 पार नहीं होगी चेहरे पर झुर्रियां


By Sandeep Chourey12, Apr 2024 10:25 AMnaidunia.com

चेहरे पर झुर्रियां

यदि शरीर को उचित पोषण नहीं मिले तो 40 की उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है। ऐसे में डाइट में बदलाव करके आप स्किन व चेहरे को निखार सकते हैं।

जरूरी है ये पोषक तत्व

40 की उम्र पार करने के बाद डाइट में विटामिन-E और विटामिन-C का सेवन नियमित लेना चाहिए। ये शरीर की इम्यूनिटी और त्वचा के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

पाइन नट्स

रोज पाइन नट्स में का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें विटामिन-E पाया जाता है, जो स्किन में कोलेजन को बढ़ावा देता है। चेहरे पर झुर्रियों की समस्या कम होती है।

रोज खाएं 4-5 बादाम

रोज बादाम का सेवन करने से स्किन में निखार आता है। इसमें भी विटामिन-E के अलावा अन्य सभी पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन से दाग-धब्बों को दूर करते हैं।

पालक की सब्जी

यदि आप जवां दिखना चाहते हैं तो पालक की सब्जी भी जरूर खाना चाहिए। इसमें फाइबर के साथ-साथ आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन-ई भरपूर होता है।

पपीता ठीक करता है पाचन

पपीते में विटामिन-E, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन को हेल्दी रखता है। गर्मी के मौसम में स्किन की समस्या नहीं होती है।

सेहत के लिए जहर हैं ये सफेद चीजें