सुबह के समय किए गए भोजन का शरीर पर ज्यादा प्रभाव होता है। ऐसे में अगर आप शुगर के मरीज हैं, तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन ना करें।
सुबह के समय प्रोसेस्ड फूड्स जैसे कि बिस्किट, केक या स्सक सेवन करने से बचना चाहिए। इनमें मौजूद शुगर आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है।
सुबह के समय मीठे फल जैसे कि केला, आम, तरबूज और चीकू जैसे फलों को सेवन करने से परहेज करें। इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर खतरा बढ़ा सकता है।
पैक्ड किए गए फ्रूट जूस में चीनी की मात्रा हो सकती है। ऐसे में सुबह के समय फल का सेवन करना इससे बेहतर विकल्प हो सकता है।
सुबह के समय दूध नाश्ते में अच्छा विकल्प है, लेकिन इसमें डायबिटीज के मरीज चीनी डालकर सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को सुबह के समय सीमित मात्रा में भोजन करना चाहिए। कई बार ज्यादा भोजन करने से ब्लड में बदलाव हो सकता है।
अगर आपका ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com