हाई ब्लड शुगर लेवल के शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। इसे कंट्रोल नहीं किया गया, तो किडनियों और हार्ट को नुकसान पहुंच सकता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में कुछ पेड़-पौधों की पत्तियां काफी कारगर हो सकती हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को कम करती हैं।
ये पेक्टिन, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनके पत्तों को उबालकर पीने से हाई ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल में लाभ मिलता है।
मेथी के पत्ते या बीज खाने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। यह ग्लूकोज इनटॉलरेंस में भी सुधार करता है।
नीम के पत्तों का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। यह हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल में भी फायदेमंद है।
ये टाइप 2 डायबिटीज के मामले में विशेष फायदेमंद माना जाता है। इसके जड़ और पत्ती के अर्क का उपयोग किया जा सकता है।
अश्वगंधा के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। डायबिटीज में ये बहुत फायदेमंद हो सकता है।
ये ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है और इंसुलिन एक्टिविटी को भी बढ़ाता है। इसलिए रोज सुबह कुछ करी पत्तों को चबाएं।