ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना एक आंवले का सेवन करना चाहिए। आंवले की पत्तियों का रस भी कारगर उपाय है।
लहसुन रोज खाना चाहिए। इसमें एलीसीन होता है, जो धमनियों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है।
अलसी में पाया जाने वाला अल्फा लिनोलेनिक एसिड, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।
तिल के तेल में पाए जाने वाले सेसामिन, स्ट्रेस कम करते हैं। इसका एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण ब्लड प्रेशर को कम करता है।.
सहजन (Drumstick Tree) में हाई प्रोटीन, विटामिन और खनिज तत्व होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर भी कम होता है।