घर में तांबे का सूर्य लगाना काफी शुभ माना जाता है। आजकल इसका चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। आइए इससे होने वाले फायदे के बारे में जानते है।
तांबे के सूर्य को मुख्य द्वार पर इस तरह लगाएं जिससे घर में प्रवेश करते समय नजर सूर्य पर पड़े।
यदि आपके घर या ऑफिस में वास्तु दोष लगता है तो उससे छुटकारा पाने के लिए तांबे के सूर्य को अवश्य लगाएं।
अगर आपको करियर में सफलता नहीं मिल रही है तो घर की दीवार पर तांबे का सूर्य लगना चाहिए। इस उपाय से करियर में जल्द उन्नति मिलेंगी।
किसी भी घर में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो इसलिए घर में तांबे का सूर्य लगना चाहिए।
यदि आप ऑफिस या घर में तांबे से बने सूर्य को लगाते है तो आपको सम्मान की प्राप्ति मिल सकती है।
यदि आपके पारिवारिक रिश्तों में खटास पनप रहा है तो ऐसी स्थिति में घर की दीवार पर तांबे का सूर्य लगाए। इससे रिश्तों में मिठास पैदा होती है।