वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के अलावा रंगों के लिए भी नियम बताए गए है।
यदि आप घर की दीवारों पर रंग करवाते हैं तो खुद की खूबसूरती में चार चांद और लग जाते हैं। रंगों को वास्तु में शुभ भी बताया गया है।
पीला रंग घर के लिए काफी शुभ माना जाता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास भी होता है, परंतु इन दिशाओं में लगाने से सेहत पर असर होता है।
वैसे तो पीला रंग शुभ होता है, लेकिन घर की दीवारों पर इन दिशाओं में भूलकर भी पीला रंग नहीं करवाना चाहिए।
यदि आप घर में पीला रंग करवाने की सोच रहे है तो वास्तु के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा के दीवार पर भूलकर भी पिला रंग ना करवाएं। इससे बीमार पड़ने का खतरा होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अधीन कौन दिशा में भी पीले रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे धन की हानि हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के ईशान कोण में पीला रंग करवाने से माता को हानि होती है।