मेन गेट पर लगाएं तांबे का स्वास्तिक, मिलेगी खूब तरक्की


By Sahil07, Feb 2024 04:30 PMnaidunia.com

मुख्य द्वार पर क्या लगाएं?

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार का खास महत्व माना गया है। इसके ऊपर कुछ शुभ चीजों को लगाने या टांगने का सकारात्मक असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।

तांबे का स्वास्तिक चिन्ह

घर के मुख्य द्वार पर सभी लकड़ी या चित्र का स्वास्तिक चिन्ह लगाते हैं। हालांकि, मेन गेट पर तांबे का स्वास्तिक चिन्ह लगाना ज्यादा शुभ होता है।

तांबा है पवित्र धातु

सबसे पहले बता दें कि तांबा एक पवित्र धातु है। यदि इससे बना स्वास्तिक चिन्ह मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो हर काम में तरक्की मिलती है।

घर पर नहीं लगेगी बुरी नजर

जिन लोगों के घर पर बुरी नजर लग जाती है, उन्हें इससे बचने के लिए मेन गेट पर तांबे का स्वास्तिक चिन्ह जरूर लगाना चाहिए।

सदस्यों का स्वास्थ्य रहेगा अच्छा

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मेन गेट पर तांबे का स्वास्तिक चिन्ह लगाने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। खासकर उन लोगों को यह चिन्ह लगाना चाहिए, जो बीमारी की चपेट में रहते हैं।

दरवाजे की इस जगह लगाएं स्वास्तिक

मुख्य द्वार के बिल्कुल ऊपर या बीच में स्वास्तिक चिन्ह लगाएं। दरअसल, दरवाजे के नीचे या किसी अन्य हिस्से में यह चिन्ह लगाना शुभ नहीं होता है।

स्वास्तिक चिन्ह के लिए शुभ दिशा

कार्यस्थल पर या घर के अंदर स्वास्तिक चिन्ह को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से करियर में तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।

खुलेगा भाग्य

जिन लोगों का साथ किस्मत नहीं देती है, उन्हें जरूर स्वास्तिक चिन्ह को लगाना चाहिए। दरअसल, इसे लेकर मान्यता है कि यह आपका भाग्य खुल सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनि देव की पूजा कितने बजे करनी चाहिए?