वजन घटाने के लिए दौड़ने से ज्यादा फायदेमंद है यह एक्सरसाइज


By Ritesh Mishra21, May 2025 11:18 AMnaidunia.com

तेजी से वजन कम करने के लिए लोग अक्सर दौड़ते हैं। अगर ऐसा करने के बाद भी कमर की चर्बी कम नहीं हो रही है, तो यह परेशानी का कारण हो सकती है।

चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज

ऐसे में आज हम इस लेख में आपको एक ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जो दौड़ने से भी ज्यादा फायदेमंद है। इस एक्सरसाइज को करने से वजन को तेजी से कम करने में मदद मिलेगी।

चर्बी कम करने के लिए कोर एक्सरसाइज

जी हां, हम बात कर रहे हैं कोर एक्सरसाइज की। तेजी से वजन को कम करने के लिए दौड़ने की जगह पर यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे पेट, कमर और पीठ के बीच के हिस्से को मजबूत करने के साथ मोटापे को कम करने में भी मदद करता है।

क्या होती है कोर एक्सरसाइज?

यह एक्सरसाइज उन व्यायामों का हिस्सा है जो हमारे पेट, कमर, पीठ और हिप्स के निचले हिस्से को मजबूत और टोन करने में मदद करता है।

कोर एक्सरसाइज के फायदे

इस एक्सरसाइज को करने से कम समय में कैलोरी को ज्यादा बर्न करने में मदद मिलती है। यह पेट को सीधा टारगेट करता है।

बॉडी पॉश्चर बेहतर करने में मददगार

कोर एक्सरसाइज को करने से बॉडी का बैलेंस और पॉश्चर बेहतर होता है। यह फैट को लंबे समय तक कंट्रोल करता है। इसे घर पर आसानी से किया जा सकता है।

कैसे करें कोर एक्सरसाइज?

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक सीधी रेखा में रखते हुए कोहनी और पंजों पर डालें। शुरूआत में इसे 30 सेकंड करें, फिर समय को 1 मिनट तक बढ़ाएं।

वजन घटाने के लिए दौड़ने से ज्यादा फायदेमंद है यह एक्सरसाइज। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनाएं 5 घरेलू उपाय