मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनाएं 5 घरेलू उपाय


By Ram Janam Chauhan20, May 2025 04:11 PMnaidunia.com

बदलते मौसम में अक्सर लोग बीमार हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप इन 5 चीजों का सेवन करते हैं, तो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।

आंवले का करें सेवन

आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है। इसे मानसून में सेवन करने पर इम्यूनिटी को तेजी से बूस्ट करने में मदद मिलती है।

हल्दी वाला दूध पिएं

अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, तो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

गुड़ और अजवाइन करें सेवन

अक्सर मानसून में पेट में गड़बड़ी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, गुड़ और अजवाइन को मिलाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

गुनगुने पानी का भाप लें

अगर आपको मानसून के मौसम में बंद नाक की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में गुनगुने पानी का भाप लेना फायदेमंद हो सकता है।

तुलसी-अदरक की चाय सेवन करें

तुलसी और अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में रोगों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गुड़हल के पानी से चेहरा धोने के फायदे, जानें तरीका