सुबह खाली पेट धनिया का पानी पिएं, मिलेंगे जबरदस्‍त फायदे


By Prakhar Pandey04, Jul 2023 02:02 PMnaidunia.com

स्वाद

धनिया का इस्तेमाल यू तो सब्जी में, सलाद में और खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आइए जानते है धनिए का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में।

धनिया

धनिये का पानी पीने से कई बीमारियों के खिलाफ बेहद फायदेमंद माना जाता है। धनिये में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

इम्यूनिटी

धनिया का पानी आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने का काम करता है। पेट में दर्द, गैस, जलन समेत पाचन तंत्र से जुड़ी और समस्याओं के खिलाफ भी धनिए का पानी काफी फायदेमंद होता है।

थायराइड

थायराइड की समस्या के खिलाफ धनिया का पानी काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते है। थायराइड की कमी या ज्यादा होने पर धनिया का पानी काफी फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी धनिया काफी उपयोगी मानी जाती है। हरा धनिया ब्लड शुगर के खिलाफ काफी प्रभावशाली होता है। इसके इस्तेमाल से जल्द ही ब्लड शुगर कंट्रोल में आने लगता है।

आंखों की रोशनी

आंखों की रोशनी के लिए भी धनिया का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसके सेवन से आंखों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है।

हड्डियों की समस्या

हड्डियों की समस्या में भी धनिया काफी कारगर माना जाता है। धनिया में फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैंगनीज और अन्य कई ऐसे मिनरल्स पाए जाते है जो शरीर को मजबूत बनाते हैं।

लिवर के लिए

टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए धनिया का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। एलर्जी होने की स्थिति में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मजबूत जोड़ों के लिये खाएं ये टॉप सुपर फूड