मजबूत जोड़ों के लिये खाएं ये टॉप सुपर फूड


By Anil Tomar04, Jul 2023 12:14 PMnaidunia.com

कैल्सियम भी जरूरी

अगर आप अपने भोजन में कैल्‍शियम युक्‍त भोजन नहीं लेते तो आपके घुटने कुछ ही दिनों में कमजोर हो जाएंगे। अगर घुटना किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्‍त हो गया तो उसे ठीक करना बहुत मुश्‍किल है।

साल्‍मन मछली

30 साल की उम्र के बाद लोगों को जोड़ों की समस्‍या हो जाती है। इसलिये साल्‍मन, ट्यूना और मकरैल खाएं जैसी मछलियां खाएं, जिससे आपकी हड्डी को ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलेगा है। जिससे जोड़ मजबूत होंगे।

बादाम

बादाम खाने से जोडों का आउटर मेंबरेन खराब होने से बचा रहता है। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो कि सूजन और दर्द से बचाता है।

पपीता

पपीते में ढेर सारा विटामिन सी होता है। जिन लोगों के अदंर विटामिन सी की कमी होती है उनमें जोड़ो का दर्द आम बात है। एेसे में पपीता खाने से विटामिन सी की कमी पूरी हो जाती है।

सेब

सेब खाने से आप जोड़ों के दर्द तथा उसकी क्षतिग्रस्‍त से बच सकते हैं। सेब जोडों में कोलाजन बनाने में मदद करता है जो कि घुटने को झटके लगने से बचाता है। जिससे घुटने खराब नहीं होते।

ब्रॉकली

यह शरीर से फ्री रैडिकल्‍स को बाहर निकालती है जिसकी वजह से जोड क्षतिग्रस्‍त नहीं होते। इनमें काफी मात्रा में कैल्‍शियम होता है जिससे जोड़ों में मजबूती आती है।

काली बींस

यह मैग्‍नीज और अन्‍य तत्‍व से भरा हुआ होता है, जो जोडों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिये बहुत जरुरी है। इसमे एंथोकायनिन्‍स होता है जो कि एक एंटीऑक्‍सीडेंट होता है। यह जोडों को खराब होने से रोकता है।

एक्‍सट्रा वर्जिन ऑइल

इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि जोडों के दर्द को दूर करता है। इसी की तरह से आप अखरोट का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं।

अदरक

इसमें एक तत्‍व पाया जाता है जो तुरंत ही दर्द और सूजन को दूर करता है। आप चाहें तो इसकी चाय या फिर इसे भोजन में डाल कर पका सकती हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी जोड़ों के कार्टिलेज को क्षतिग्रस्‍त होने से रोकता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जिससे फ्री रैडिकल्‍स हड्डियों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। रोजाना एक कप ग्रीन टी जोड़ों के दर्द से बचा सकते हैं।

पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान, इन आसान उपायों से मिलेगा समाधान