कॉर्नर का है मकान तो होंगे 5 नुकसान, जानें बचाव के उपाय


By Arbaaj21, Oct 2023 03:21 PMnaidunia.com

मकान

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर मकान गलत जगह पर है, तो अच्छे ग्रह भी बुरे फल देते है और जगह अच्छी हो तो बुरे ग्रह भी अच्छे फल देते हैं।

कॉर्नर का मकान

वास्तु के अनुसार कॉर्नर का मकान शुभ नहीं माना जाता है। कॉर्नर का मकान आपके जीवन में कई परेशानियों को ला सकता हैं।

केतु ग्रह

कॉर्नर का मकान का संबंध केतु का माना जाता है, जिसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। बता दें कि केतु को नकारात्मक ग्रह माना जाता है।

सेहत पर बुरा असर

वास्तु के अनुसार कॉर्नर के मकान के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण परिवार के लोगों का सेहत बुरा रहता है।

करियर में उतार-चढ़ाव

मान्यताओं के अनुसार कॉर्नर का मकान होने के कारण आपके करियर में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिसकी वजह से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है।

वास्तु दोष

कॉर्नर का मकान होने से घर में वास्तु दोष लगता है। बता दें कि वास्तु दोष लगना अशुभ माना जाता है।

पौधे रखें

अगर आपका कॉर्नर का मकान है, तो इससे होने वाले परेशानियों से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर छोटे-छोटे पौधे लगाएं।

पीछे का दरवाजा रखें बंद

वास्तु शास्त्र के अनुसार कॉर्नर के मकान से होने वाले वास्तु दोष से बचने के लिए घर के पीछे का दरवाजा अधिकतर समय बंद ही रखें।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हफ्ते में 2 दिन न जलाएं अगरबत्ती, हो जाएंगे बर्बाद