चीन, जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया में कोरोना महामारी बेकाबू होती जा रही है। भारत में भी सरकार अलर्ट मोड में है।
लोगों के मन सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत में भी एक और लॉकडाउन की स्थिति बन सकती है? ऐसा हुआ तो अब क्या होगा?
कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा था। संक्रमण बढ़ा तो एक बार फिर स्कूल बंद करना पड़ सकते हैं।
अमेरिका समेत यूरोप के कई शहरों में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड केस आए हैं। भारत में भी ऐसा हुआ तो नए साल का जश्न फीका पड़ सकता है।
कोरोना के लक्षणों को पहचानना जरूरी है। ऐसा करते ही दूसरों में संक्रमण को फैसले से रोका जा सकता है।
कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चला था। वैक्सीन ने कई लोगों को महामारी से बचाया है।
भारत में अधिकांश लोगों को वैक्सीन को दोनों डोज लग चुके हैं। नई लहर आई तो बूस्टर डोज के लिए फिर मुहिम छेड़ी जाएगी।
समीक्षा शुरू हो गई है। केस सामने आएंगे तो टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। अस्पतालों को अलर्ट मोड रखा जाएगा।