सर्दी के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण कई बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में सेहत को ऊर्जावान रखने के लिए इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
गुड़ सर्दियों में किसी सूपरफूड से कम नहीं है। गुड़ शरीर को गर्म रखता है। गुड़ शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।
घी भी एक अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर है। सर्दियों में यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। इसका डाइट में कई तरह से सेवन कर सकते हैं।
खजूर भी सर्दियों में शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। रोज रात में सोते समय 1 गिलास दूध के साथ 2 से 3 खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए।
तिल भी सर्दियों में सेहत को गर्म रखने में मदद करती है। तिल के सेवन से शरीर को आयरन और कैल्शियम मिलता है। एनीमिया की समस्या नहीं होती है।
सर्दी, जुकाम व अन्य बीमारियों से बचाव में अदरक काफी मददगार होता है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। गले के इन्फेक्शन से बचाव करता है।