Covid-19 ने फिर बढ़ाई चिंता, ऐसे मजबूत करें इम्यूनिटी


By 17, Apr 2023 02:04 PMnaidunia.com

पैर पसार रहा कोरोना

पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होना बेहद जरूरी है।

मजबूत इम्यूनिटी जरूरी

किसी भी बीमारी से बचने लिए शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होना बेहद जरूरी है। इम्यूनिटी मजबूत करने में बहुत से कारक जिम्मेदार होते हैं।

खराब जीवनशैली

खराब जीवनशैली, व्यायाम की कमी, तनाव और अपर्याप्त नींद जैसे कारक हमारी शरीर को इम्युनिटी कमजोर कर सकते हैं। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए ये काम करें -

पर्याप्त नींद लें

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। नींद पूरी न होने से इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। रोज 8 घंटे औसत नींद जरूर लेना चाहिए।

नियमित व्यायाम करें

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम जरूर करना चाहिए। व्यायाम से रक्त का प्रवाह अच्छा होता है और ऑक्सीजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

स्वस्थ आहार लें

इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी स्वस्थ आहार अहम भूमिका निभाता है। फल, सब्जियों, मीट और बीन्स का सेवन लाभदायक होता है।

कम करें तनाव

इम्यूनिटी पर तनाव का भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल का उत्पादन होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी कम करता है।

खूब पानी पिएं

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। विशेषकर गर्मियों के मौसम में खूब पानी पिएं। शरीर से टॉक्सिन जल्द बाहर निकल जाते हैं।

गर्मियों में बाल बढ़ाने के आसान नुस्खे