क्रैश डाइट से वेट लॉस से शरीर झेलता हैं ये 5 नुकसान


By Prakhar Pandey12, Dec 2023 03:49 PMnaidunia.com

डाइट से वजन कंट्रोल

जल्दी वजन को कंट्रोल करने के चक्कर में अक्सर लोग अपनी शरीर के साथ कई गलतियां कर देते है। आइए जानते है क्रैश डाइट से शरीर को होने वाले नुकसानों के बारे में।

क्रैश डाइट

क्रैश डाइट से वजन भले ही जल्दी कम हो जाता है, लेकिन यह आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। ऐसे में अगर आप भी यह डाइट अपनाने वाले है तो इसके नुकसान के बारे में अवश्य जान लें।

पोषक तत्वों की कमी

क्रैश डाइट का कठोरता से पालन करते समय आप कई चीजों का सेवन नहीं कर पाते है। इसी वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

शरीर में परेशानी

पोषक तत्वों की कमी के चलते शरीर के अंग ठीक तरीके से काम नहीं कर पाते है। क्रैश डाइट से शरीर में कई प्रकार की हेल्थ टेंशन जन्म ले लेती हैं।

स्लो हो सकता है मेटाबॉलिज्म

बॉडी में कैलोरी की कमी होने के चलते मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। ऐसे में जब आप क्रैश डाइट छोड़ते है तो तेजी से आपका वजन दोबारा बढ़ जाता है।

ऊर्जा की कमी

क्रैश डाइट में कैलोरी की कमी होने के चलते व्यक्ति थका हुआ भी महसूस करता है। ऐसे में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या हो सकती है।

कमजोर इम्यूनिटी

क्रैश डाइट के चलते इम्यून सिस्टम पर भी जोर पड़ता है। कमजोर इम्यूनिटी कई प्रकार की बीमारियों को दावत होती है। इस प्रकार क्रैश डाइट आपके इम्यून को भी नुकसान पहुंच सकता हैं।

पथरी का खतरा

खानपान में कैलोरी का कम मात्रा में सेवन करने से गॉल ब्लैडर डाइजेस्टिव जूस रिलीज नहीं कर पाता और वह स्टोर होने लगता है। इस वजह से गॉल ब्लैडर में पथरी की समस्या भी हो सकती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मूली के साथ कभी न खाएं ये चीजें, हो सकते हैं साइड इफेक्ट