घर में बरकत और धन-धान्य के लिए लोग अक्सर कई प्रकार के पौधे घर में लगाते हैं। आइए जानते हैं धन लाभ के लिए आपको कौन-सा पौधा लगाना चाहिए?
क्रासुला का पौधा लगाना बेहद शुभ होता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि घर में क्रासुला का पौधा धन को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है।
वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाना चाहिए। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।
क्रासुला का पौधा न सिर्फ घर में धन को आकर्षित करता हैं बल्कि घर सुख समृद्धि भी बढ़ाने का काम करता हैं। घर में सही दिशा में लगा हुआ क्रासुला का पौधा धन को आकर्षित करता हैं।
ऑफिस में क्रासुला का पौधा लगाने की सही दिशा उत्तर या पूर्व दिशा मानी जाती हैं। यदि आप इस पौधे को सही दिशा में लगता है तो इससे आपका वास्तु दोष दूर होगा।
तनाव मुक्ति और नौकरी में प्रमोशन के लिए इस पौधे को अपनी डेस्क के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से जरूर आपको सफलता मिलेगी।
माना जाता हैं कि क्रासुला का प्लांट धन को आकर्षित करने में मनी प्लांट से भी बेहतर होता हैं। इसे लगाने से धन आने के नए-नए रास्ते खुलने लगते हैं।
क्रासुला प्लांट को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इस पौधे को किचन के आसपास भी नहीं लगाना चाहिए। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।