Vastu Tips: गाड़ी में रखें ये चीजें, नहीं होगी दुर्घटना


By Prakhar Pandey13, Jun 2023 10:55 AMnaidunia.com

वाहन

कार या चार पहिया वाहन चलाते हुए हमेशा आपको सावधानी तो बरतनी ही चाहिए। साथ ही वास्तु के अनुसार अगर आप अपनी गाड़ी में ये चीजें रखते हैं तो आप सेफ रहेंगे।

गाड़ी

गाड़ियों में आप अक्सर भगवान की तस्वीर लगी हुई तो देखते ही होंगे। लोग अपनी गाड़ी में इसलिए भी तस्वीर लगाते हैं ताकि वो किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचे रहें।

टूटी चीजें

वास्तु के मुताबिक गाड़ी में टूटी-फूटी या खराब चीजें बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए। गाड़ी की खिड़की, सीट और कार्पेट हमेशा साफ रखनी चाहिए।

डैशबोर्ड

डैशबोर्ड पर गणेश जी की मूर्ति लगाना बेहद शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से गणपति बप्पा आपके सभी दुख हर लेते हैं।

कछुआ

गाड़ी से नकारात्मकता दूर करने के लिए कछुआ रखना भी बेहद शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से आपकी गाड़ी हमेशा सुरक्षित रहेगी।

म्यूजिक

गाड़ी में ऐसा म्यूजिक बजाना चाहिए जिससे गाड़ी का माहौल खुशनुमा बना रहें। गाड़ी चलाते वक्त तेज म्यूजिक नहीं बजाना चाहिए। ऐसा करने से आपका ध्यान भटक सकता है।

झंडे

वास्तु के अनुसार गाड़ी में तिब्बती झंडा लगाना चाहिए। तिब्बती झंडो को समृद्धि का प्रतीक माना जाता हैं और इन्हें लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं।

पानी की बोतल

कार में पानी की बोतल रखने से जल तत्व हमेशा आपके स्पष्टता और विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही मन की जागरूकता की सुधार और सौभाग्य को बढ़ाने में भी जल तत्व का उपयोग होता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पूजन में चढ़ायें ये पवित्र पत्ते, पूरी होगी मनोकामना