क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक कमबैक के नाम रहा साल 2023


By Prakhar Pandey30, Dec 2023 01:47 PMnaidunia.com

कमबैक का साल

2023 न सिर्फ बॉलीवुड के लिए बल्कि क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी कमबैक का साल रहा है। आइए जानते है क्रिकेट से बॉलीवुड तक किन सितारों ने किया है दमदार कमबैक?

सनी देओल

22 साल के गैप के बाद सनी देओल ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर कोई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। सनी देओल ने 2023 में दमदार कमबैक किया है।

विराट कोहली

भारत की आन बान और शान विराट कोहली को अच्छी बल्लेबाजी के बाद भी ट्रोल होना पड़ता था। साल 2023 में कोहली ने भी मैच दर मैच अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 2023 में ही कोहली ने सचिन के 50 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा है।

शाहरुख खान

एसआरके के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है। 2018 में जीरो के फ्लॉप होने के बाद 5 साल बाद 2023 में शाह रुख ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की है।

केएल राहुल

केएल राहुल ने भी चोट के बाद साल 2023 में एशिया कप में वापसी की थी। केएल ने एशिया कप, वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से क्रिटिक्स को जोरदार जवाब दिया था।

रणबीर कपूर

एनिमल से पहले रणबीर कपूर की शमशेरा जहां बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, तो वहीं ब्रह्मास्त्र भी हिट जरूर रही थी, परंतु लोगों के बीच वो जादू पैदा नहीं कर सकी थी। एनिमल ने रणबीर की फिर एक बार दमदार वापसी कराई है।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ में संघर्ष कर रहे थे। समय के साथ-साथ शमी का करियर भी एक संघर्ष के दौर से गुजर रहा था, लेकिन विश्व कप में शमी ने फिर एक बार जोरदार कमबैक किया।

बॉबी देओल

बॉबी भले ही आश्रम से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पॉपुलर हो रहे थे, लेकिन एनिमल में बतौर विलेन उनके काम को लोगों द्वारा काफी ज्यादा सराहा गया। एनिमल में बॉबी ने बिना डॉयलॉग के भी रणबीर को एक्टिंग में कड़ी टक्कर दी थी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पहली बार 1995 में टकराई थी शाहरुख-आमिर की फिल्में?