पहली बार 1995 में टकराई थी शाहरुख-आमिर की फिल्में?


By Prakhar Pandey29, Dec 2023 06:06 PMnaidunia.com

साल 1995 का दौर

साल 1995 का दौर वो दौर था, जब भारत के दो बड़े सितारे उभर रहे थे। आइए जानते हैं जब पहली बार टकराई थी शाहरुख-आमिर की फिल्में तो कैसा हुआ था दोनों का हाल?

शाहरुख खान

एसआरके आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके शाह रुख को हर दौर के दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया है। 

आमिर खान

आमिर खान ने 1988 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। मिस्टर परफेक्शनिस्ट शुरू से ही अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा जुनूनी थे।

एसआरके वर्सेस आमिर

एसआरके और आमिर के बीच भी एक दौर में काफी तल्खियां हुआ करती थी। दोनों अलग-अलग प्लेटफार्म से एक-दूसरे के खिलाफ बोला करते थे।

समय के साथ बदलाव

समय के साथ-साथ शाहरुख और आमिर के रिश्तों में भी काफी बदलाव आया है। 1995 के दौर से 2023 तक में दोनों के रिश्ते काफी बेहतर हुए है।

पीक पर थे सितारे

डीडीएलजे से लाइमलाइट में आए एसआरके एक समय पर अपने करियर के पीक पर थे। वहीं आमिर खान भी अपनी रंगीला से लोगों के दिलों में जगह बना चुके थे।

फर्स्ट फिल्म क्लैश

30 नवंबर 1995 को सिनेमाघरों में आमिर खान की 'अकेले हम अकेले तुम' और शाहरुख खान की इसी तारीख पर ‘राम जानें’ रिलीज हुई थी।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कमाई के मामले में एसआरके की ‘राम जानें’ ने आमिर की 'अकेले हम अकेले तुम' को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, दोनों ही फिल्मों ने अपने बजट की रिकवरी कर ली थी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सच्ची घटनाओं पर बनी ये फिल्में, क्या आपने देखी?