विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो चुकी है। कई क्रिकेट पंडित विश्व कप को लेकर अपना अनुमान भी साक्षा कर चुके है कि कौन-सी टीम विजयी होगी।
विश्व कप 2023 के अब तक 10 से ज्यादा मैच हो चुके है। वर्ल्ड कप से पहले जहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की गिनती फेवरेट में हो रही थी। वहीं अब ये दोनों निचले पायदान पर है।
वर्ल्ड कप 2023 में भारत की दमदार शुरुआत हुई, पहला मैच ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेटों से तो वहीं अफगानिस्तान को 7 और पाकिस्तान को 7 विकेटों से हराकर शुरुआत के तीनों मैच अपने नाम कर लिए है।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 अंक तालिका में शीर्ष 4 में फिलहाल भारत अपने तीनों मैच जीतकर टॉप पर है। भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान भी है और दावेदार भी है।
चोटी के 4 में भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान शामिल है। इंग्लैंड के लिए अफगानिस्तान से हराना इस विश्व का बड़ा सेट बैक माना जा रहा है।
ज्यादातर क्रिकेट पंडितो के अनुसार, पिछले 3 वर्ल्ड कप से मेजबान ही विजेता बन रहा है। इस सिलसिले की शुरुआत साल 2011 में भारत के साथ हुई थी।
2011 में भारत ने भारत में, 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया में और 2019 में इंग्लैंड ने इंग्लैंड में वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में भारत के प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट पंडितों का कहना हैं कि इस साल भारत इस कप का प्रबल दावेदार है।
डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के प्रदर्शन को देखकर यह कहां जा सकता है कि चोटी की 4 टीमों में से ही कोई एक विश्व विजेता बनेगा। इसके अलावा अब तक इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है।