भारत की आन बान और शान विराट कोहली हर फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों विराट है वनडे में बेस्ट?
विराट जब मैदान पर उतरते है तो स्टेडियम में फैंस का शोर टीम में उनकी कीमत को दर्शाती है। विराट सिर्फ खिलाड़ी नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए भावना बन चुके है।
34 वर्षीय विराट ने अब तक अपने करियर में 283 वनडे मैच खेले है। कोहली ने इन 283 मैचों में इस बात को साबित किया हैं कि वो क्यों इस फॉर्मेट के महारथी हैं।
विराट ने अब तक वनडे में 283 मैचों की 271 पारियों में 13 हजार 223 रन बनाए है। कोहली ने 93.63 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं।
विराट वनडे में 57.74 की औसत से रन बनाते है। कोहली का वनडे में हाईएस्ट स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेली गई 183 रनों की पारी है।
विराट कोहली ने वनडे में अब तक 47 शतक और 68 अर्धशतक लगाए है। कोहली ने सबसे ज्यादा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मारे है।
विराट कोहली के पास क्लासिकल शॉट्स का पिटारा है। कोहली अपनी कवर ड्राइव, फ्लिक शॉट और कलाईयों के इस्तेमाल से अपनी पारी को और खूबसूरत बना देते है। कोहली ने अब तक वनडे में 1238 चौके और 142 छक्के मारे है।
विराट भारत के लकी चार्म है, कोहली ने ज्यादातर लंबे चेज में भारतीय टीम को विजय दिलाई है। वर्ल्ड कप में भारत को विराट से खास उम्मीदें है।