क्रिकेट में ज्यादातर खिलाड़ी एक बार संन्यास लेने के बाद वापसी का नहीं सोचते है। आज हम बात करेंगे ऐसे खिलाड़ियों की जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद दोबारा वापसी की थी?
2011 में शाहिद अफरीदी एक बार रिटायरमेंट ले चुके थे। बाद में टीम को जरूरत पड़ने पर अफरीदी ने दोबारा वापसी की और अंत में 2017 में संन्यास लिया था।
स्टोक्स ने जुलाई 2022 में अपना रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया था। बाद में स्टोक्स ने दोबारा वापसी की और 2023 का विश्व कप भी खेला था।
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार केविन पीटरसन ने भी 2011 में ईसीबी के साथ कुछ समस्या के चलते संन्यास की घोषणा कर दिया है। 2018 में आखिरकार उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।
जवागल श्रीनाथ ने साल 2002 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। बाद में उन्होंने 2003 का विश्व कप भी खेला था। 2003 विश्व कप में श्रीनाथ ने 16 विकेट लिए थे।
1987 में इमरान खान ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बाद में पाकिस्तान राष्ट्रपति की सिफारिश के बाद उन्होंने वापसी की और 1992 में टीम को विश्व कप भी जिताया था।
मोईन अली ने साल 2021 के सितंबर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 2023 में उन्होंने दोबारा एशेज टेस्ट के लिए वापसी की थी।
1996 में जावेद मियांदाद ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बाद में, पाकिस्तानी पीएम की अपील पर उन्होंने दोबारा विश्व कप में वापसी की थी।