वो क्रिकेटर्स जिन्होंने अपनी चचेरी बहन से की शादी


By Prakhar Pandey10, Oct 2023 12:44 PMnaidunia.com

क्रिकेटर्स की शादियां

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं जिन्होंने पॉपुलर शख्सियतों से शादी रचाई है। साथ ही, कई ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने पारिवारिक पहचान में ही शादियां रचा ली है। आइए जानते हैं ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में।

मुस्तफिजुर रहमान

मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2019 में अपनी चचेरी बहन से ही निकाह कर लिया था। मुस्तफिजुर ने अपनी चचेरी बहन सामिया परवीन शिमू से शादी रचाई थी।

सईद अनवर

पाकिस्तान क्रिकेटर सईद अनवर ने भी अपनी चचेरी बहन से शादी की हुई है। सईद की पत्नी लुबना पेशे से डॉक्टर है। अनवर ने पाकिस्तान के लिए 50 से अधिक टेस्ट और करीब 240 से ज्यादा वनडे मैच खेले है।

शाहिद अफरीदी

क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपनी मामा की बेटी नादिया से निकाह रचाया है। नादिया की शादी महज 20 की उम्र में शाहिद से हुई थी।

बेटी का निकाह

शाहिद अफरीदी की नादिया के साथ पांच बेटियां है। अफरीदी ने हाल ही में अपनी एक बेटी का निकाह पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से कराया है।

वीरेंद्र सहवाग

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने कजन से शादी की हुई है। साल 2004 में सहवाग ने अपनी एक दूर की रिश्तेदार लगने वाली लड़की से शादी की थी।

2004 में शादी

वीरू ने 2004 में आरती अहलावत से शादी की थी। हालांकि, वीरू ने इसे लेकर कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आरती की बहन ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।

मोसद्देक हुसैन

बांग्लादेशी खिलाड़ी मोसद्देक हुसैन ने साल 2012 में अपनी चचेरी बहन से शादी रचाई थी। मोसद्देक की पत्नी का नाम शरमीन समीरा हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुभमन गिल हॉस्पिटल में हुए भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता