शुभमन गिल कुछ दिन पहले ही डेंगू पॉजिटिव हो गए थे, जिसके कारण वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वर्ल्ड कप मुकाबले में खेल नहीं पाए थे।
टीम इंडिया की नींद अब उड़ने वाली है क्योंकि शुभमन गिल अभी तक ठीक नहीं हुए हैं और वो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे।
यदि भारत अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत हासिल करता है तो वो लंबे समय के लिए टीम से बाहर रह सकते हैं।
गिल डेंगू से पीड़ित हैं और उनके ब्लड में प्लेटलेट्स की कमी हो गई है। उनके इलाज के लिए चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें प्लेटलेट्स की कमी के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें प्लेटलेट्स की कमी के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस है।
डेंगू से उबरने में 7 से 10 दिन का समय लगता है, लेकिन गिल के सामने बड़ी चुनौती फिट होने की होगी। हालांकि, वो 19 अक्टूबर को होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकते हैं।
अब ऐसे में लोगों और टीम इंडिया का निशाना ईशान किशन पर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो शून्य पर आउट हो गए थे।
वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ईशान किशन को अपना लय दिखाना होगा। अगर वो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा खेलते हैं, तो उन्हें पूरे टूर्नामेंट के लिए फिक्स किया जा सकता है।