थाला की 15 मिनट की बैटिंग ने भुला दिया फैंस के हार का गम


By Prakhar Pandey01, Apr 2024 11:55 AMnaidunia.com

डीसी बनाम सीएसके

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को खेले गए आईपीएल मुकाबले में कैपिटल्स ने 20 रनों से जीत दर्ज की है। आइए जानते है क्यों डीसी की जीत से ज्यादा सीएसके की हार के चर्चे हो रहे है?

थाला है वजह

चेन्नई सुपर किंग्स भले ही ये मैच 20 रनों के अंतर से हार गई हो लेकिन, फैंस के लिए स्टेडियम में आना तब एक खुशनुमा पल बना गया जब माही बैटिंग करने आए।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रीज पर आते ही पहली गेंद पर मुकेश कुमार को चौका मारा है। धोनी शानदार लय में नजर आ रहे थे। अगले ही ओवर में गेंदबाजी करने आएं खलील को भी धोनी ने कवर के ऊपर एक छक्का जड़ दिया।

धोनी के शॉट्स

धोनी के शॉट्स ने स्टेडियम के माहौल में ऊर्जा भर दी थी। मुकेश कुमार के किफायती 19वें ओवर के बाद यह पक्का हो गया था कि सीएसके ये मैच नहीं जीतने वाली है। परंतु धोनी की बैटिंग देखने के लिए फैंस बेहद बेताब थे।

आखिरी ओवर

19वें ओवर की समाप्ति के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 151 रन था। आखिरी ओवर में धोनी एनरिक नॉर्टजे को खेलने वाले थे।

20 रनों का ओवर

एनरिक नॉर्टजे के आखिरी ओवर में धोनी ने 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से सीएसके के स्कोर में 20 रन जोड़ दिए थे। मैच खत्म होने पर सीएसके का स्कोर 6 विकेट पर 171 रन रहा था।

हार के चर्चे

धोनी की शानदार बल्लेबाजी ने सीएसके के फैंस का हार का गम भी दूर कर दिया था। 42 वर्षीय धोनी ने स्टेडियम के लोगों को हार में भी जीत का मजा दिला दिया।

253 आईपीएल

आईपीएल के 253 मैचों की 219 पारियों में 5 हजार 119 रन बनाए है। धोनी ने 136.32 के स्ट्राइक रेट से आईपीएल में 24 अर्धशतक जड़ा है।

अगर आपको आईपीएल मैचों से जुड़ी ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पिछली 7 आईपीएल इनिंग में ऐसा रहा है विराट का प्रदर्शन