दही और शहद दोनों ही चेहरे के लिए काफी कारगर होते है। अगर दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, तो कई समस्याओं से राहत पाया जा सकता है।
दही और शहद के फेस पैक को बनाने के लिए पहले 1 चम्मच शहद और लें और उसमें 2 चम्मच दही को मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर कम से कम 15-120 तक लगाएं।
अगर आपकी त्वचा पर सूजन होती है या फिर एलर्जी होती है, तो दही और शहद के इस पैक को लगाएं। यह पैक सूजन और एलर्जी से राहत देगा।
अगर आप टैनिंग की समस्या से परेशान है, तो दही और शहद के इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। यह पैक चेहरे को हाइड्रेट भी रखता है।
चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए भी आप दही और शहद के इस फेस पैक को लगा सकते है। इसको पैक को लगाने से स्किन की रंगत बढ़ती है।
अगर कोई मुंहासों की समस्या से जूझ रहा है, तो दही और शहद का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। यह पैक मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है।
कई लोगों के चेहरे पर झुर्रियां निकल जाती है, तो ऐसे में दही और शहद के फेस पैक को लगा सकते है। दही और शहद का पैक झुर्रियों से राहत मिल सकता है।
इस फेस पैक को चेहरे पर कम से कम 15-20 मिनट लगाने के बाद में साफ पानी से या ठंडे पानी से चेहरे को धोएं।